logo

दशम फॉल में पार्टी के लिए मुर्गा लेकर ट्रैक्टर से आ रहे थे 5 लोग, सड़क हादसे में 1 की मौत; 5 जख्मी

ACCIDENT_(2).jpeg

रांची 

दशम फॉल में पार्टी करने के लिए पांच लोग मुर्गा लेकर ट्रैक्टर से आ रहे थे। ट्रैक्टर दशम फॉल थानाक्षेत्र में टाटा हाईवे पर पलट गया। इसके नीचे दबकर 1 किशोर की मौत हो गयी। मृतक की उम्र 16 साल है। मृतक की पहचान 16 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में हुई है। संदीप कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गयी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार सभी 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनको इलाज के लिए बुंडू अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

तैमारा बाजार से आ रहे थे सभी 
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर पर सभी लोग पार्टी करने के लिए तैमारा बाजार से मुर्गा लेकर आ रहे थे। इसी दरम्यान ट्रैक्टर तेज रफ्तार होने के कारण डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे से संदीप की मौत हो गई। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल बुंडू भेजा। यहां इनकी हालत गंभीर बताई जाती है। वहीं, संदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेजा गया है। 

पुलिस ने की हादसे की पुष्टि 

घटना के संबंध में दशम फॉल थाना के एएसआई मुकेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर बुंडू की ओर से आ रहा था। हाईवे पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें 1 युवक की मौत हो गयी है। 5 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।